प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने बढ़ाया दुर्ग जिले का मान: 18 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में मारी बाजी, इनमें से 04 जेईई एडवांस में चयनित

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 500 विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन के साथ ही साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत गणित विषय के 18 विद्यार्थी जेईई मेंस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 04 विद्यार्थी क्रमशः भावना, पूर्वा, रोशनी एवं सुनिधि जेईई एडवांस में क्वालीफाईड हुए है, इनका चयन आईआईटी में संभावित है। उक्त परीक्षा परिणाम से विभाग एवं जिला प्रशासन गौरवान्वित हुआ है।

कलेक्टर चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त परीक्षा की तैयारी में कलेक्टर चौधरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमंत सिन्हा, प्रशासकीय अधिकारी एवं अध्यापन हेतु चयनित संस्था “गुरूकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट” का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का व संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी का विशेष सहयोग रहा। प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को अध्यापन एवं कोचिंग के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं विभिन्न क्रियाकलाप, व्यक्तिगत रुचि लेते हुए पूर्ण किए जाने का ही परिणाम है जो उक्त बहुत अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...