तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो घायल

सरगुजा। तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक में हुई आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करन यादव (20 वर्ष) अपनी भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे। चठिरमा पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करन और रिया की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में स्कूटी सवार युवक देव मंडल, निवासी संबलपुर (ओडिशा) की भी मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...