HMPV Virus: भारत पहुंच HMPV वायरस, इस राज्य में आए दो केस, गुजरात में अलर्ट जारी

डेस्क। चीन में तेजी से फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरस ने अब भारत में दस्तक दे दी है। भारत में HMPV वायरस के दो केस मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों मामले कर्नाटक के हैं। बेंगलुरु में एक 8 महीने और एक तीन महीने की बच्ची में HMPV वायरस डिटेक्ट किया गया है। दोनों बच्ची को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसमें से एक को छुट्टी दे दी गई।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 8 महीने के बच्ची में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है। यह भारत का पहला केस है। ब्रोन्कोन्यूमोनिया से पीड़ित आठ महीने की बच्ची को तीन जनवरी को बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जांच में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला। बताया जाता है कि शिशु के स्वास्थ्य में अब सुधार है।

भारत में मिला HMPV वायरस का दूसरा केस
इसके साथ ही बेंगलुरु में HMPV वायरस का दूसरा मामला भी सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर बताया गया कि तीन महीने की बच्ची को ‘ब्रोंकोन्यूमोनिया’ की शिकायत थी और उसे बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसे पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दोनों बच्चों में हुई वायरस की पुष्टि
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो मामलों का पता लगाया है। दोनों मामलों की पहचान कई श्वसन वायरल रोगजनकों के लिए नियमित निगरानी के माध्यम से की गई थी, जो देश भर में श्वसन संबंधी बीमारियों की निगरानी के लिए ICMR के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

यह पुराना वायरस हैं,इससे मौतें नहीं होती- स्वास्थ्य मंत्री
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने HMPV वायरस पर कहा, यह कोई नया वायरस नहीं है, यह कई सालों से है। कम प्रतिरक्षा वाले लोग, जैसे बच्चे और कुछ लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं। यह पहला मामला नहीं है, ऐसे कई मामले हैं और वे कई सालों से हैं। इससे मौतें नहीं होती। जिन्हें यह हुआ है वे भारत से ही हैं, वे कहीं बाहर से यात्रा करके नहीं आए हैं। घबराने की जरूरत नहीं है।

गुजरात में HMPV वायरस को लेकर गाइडलान जारी
तेजी से फैल रहे HMPV वायरस को लेकर गुजरात सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग की ओर से वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि फिलहाल गुजरात में एक भी केस नहीं है। मगर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहने की सलाह देता है। अगर आप खांसते या छींकते हैं तो अपने मुंह और नाक को रुमाल से ढकें। बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं तो इनका विशेष ख्याल रखें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...