CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवारों को मारी जोरदार टक्कर… तीनो युवकों की मौके पर ही मौत… MP के रहने वाले थे तीनो मृतक

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवारों को मारी जोरदार टक्कर, तीनो युवकों की मौके पर ही मौत

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थान क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप जायेगा।

पुलिस के मुताबिक नफीस बस शहडोल से मनेन्द्रगढ़ आ रही थी। उसी दौरान एक ही स्कूटी पर तीन लोग सवार होकर मनेन्द्रगढ़ से कोतमा जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी मनेंद्रगढ़ के सिद्ध बाबा घाट पर पहुंची, सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर ही जान चली गयी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...