ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे… पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर… पति-पत्नी, 10 माह के बच्चे सहित 1 महिला की गई जान

Horrific road accident in Chhattisgarh

पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित पलारी में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक 10 माह का मासूम, पति-पत्नी और एक महिला शामिल है। हादसा बलौदाबाजार मार्ग पर पलारी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुसमी के रहने वाले पूरन भारद्वाज (26 साल), पत्नी लता भारद्वाज, 10 महीने का बेटा खिलेश और एक अन्य महिला सभी एक ही बाइक पर सवार होकर करीब 11 बजे के आस-पास भरसेला गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक पलारी के विष्णु पेट्रोल पंप के पास पहुंची, वहां से निकल रहे एक पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारों को पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पति-पत्नी और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला को इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पलारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी जब्त कर ली गई है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी और अन्य महिला रायपुर में मजदूरी करती थी और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलौदाबाजार जिले के भरसेला गांव जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...