भिलाई। भिलाई चिकित्सा न्यास द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को मुफ्त आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक चिकित्सा सुविधा (दवाईओं सहित) तथा पंचकर्म चिकित्सा रियायती दर पर (1000 रुपये प्रति मरीज) उपलब्ध करायी जाती है। भिलाई चिकित्सा न्यास के सचिव, डॉ. राजीव कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकर्म क्रिया के समय सारिणी में, हितग्राहियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए, दिनांक 07 फरवरी, 2022 से इसके समय में संशोधन किया गया है, जो निम्नानुसार हैं –
ओ.पी.डी का समय सारणी
– प्रतिदिन प्रातः 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक (दोपहर 1.00 बजे से 2.00 बजे तक भोजनावकाश रहेगा) तथा शनिवार प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक खुले रहेंगे।
पंचकर्म का समय सारणी
– प्रतिदिन प्रातः 7.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक (दोपहर 1.00 बजे से 2.00 बजे तक भोजनावकाश रहेगा) तथा शनिवार प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा।
कर्मचारी एवं उनके आश्रित उपरोक्त सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है।