दुर्ग में धर्मांतरण के विरूद्ध सैकड़ों की घर वापसी: डॉ. गुलाटी दंपत्ति ने कराया घर वापसी अभियान…जशपुर नरेश राजा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हुए शामिल

दुर्ग। दुर्ग में धर्मांतरण के विरूद्ध बड़ा अभियान रविवार को देखने को मिला। यहां धर्मांतरण करा चुके सैकड़ों लोगों ने घर वापसी की। हिंदू समाज में वापस आए। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर नरेश राजा प्रबल प्रताप सिंह जुदेव शामिल हुए।

आयोजक डॉ. राहुल गुलाटी और डॉ. मानसी गुलाटी ने बताया कि, जहाँ देश में आज समाज और संस्कृति को बाहरी तत्व भिन्न भिन्न करने का भस्मक प्रयास कर रहे हैं, वही दूसरी तरफ छतीसगढ़ के पावन दुर्ग जिले में सभी हिन्दू समाज एक जुट होकर धर्मान्तरण के विरुद्ध कई सैकड़ों परिवारो को पुनः उनके समाज और संस्कृति उनके परिवार से जोड़ने हेतु उन सभी की घर वापसी करायी जा रही है। यह कार्यक्रम 3 दिवसीय का हुआ है।


जिसके संरक्षक डॉ. राहुल गुलाटी,आचार्य अंशुदेव आर्य, डॉ. मानसी गुलाटी, व भुवनेश कुमार साहू है।
यह कार्यक्रम आचार्य ऋषि राजआर्य, आचार्य पंकज भारद्वाज, राजा मौर्य, सतीश साहू, अमर सुराना, रत्न यादव, संतोष व अन्य सभी हिन्दू सर्व समाज के नेतृत्व में किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम दुर्ग में सैकड़ों महिलाओं और छोटे बच्चियों ने कलश लेकर कलश शोभा यात्रा निकाला गया था।

साथ ही शनिवार शाम 150 बाइक की भव्य रैली भी निकली गयी व रविवार लगभग 100 से ज्यादा परिवार की घर वापसी का विशाल कार्यक्रम वार्ड -18 जवाहर नगर दुर्ग में सकुशल सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जशपुर नरेश राजा प्रबल प्रताप सिंह जुदेव व ऑल इंडिया प्रोफेशनल कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, दुर्ग चैप्टर की अध्यक्ष ममता सिंह, छ. ग.सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी,समाजसेवी मंजीत निरकारी, आचार्य कमल नारायण,वैभव गुप्ता, गुंजा पिंचा, सौरभ साहू, शैलेन्द्र धुरंधर समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग