Raid in Hukka Bar: दो हुक्का बार में आधी रात दुर्ग पुलिस की दबिश… CG प्राइड के बाद सर्कल लाउंज में मिला हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा… संचालक और मालिक समेत 3 गिरफ्तार, 10 पर आर्थिक दंड

  • CG प्राइड में 50 हजार का सामान जब्त
  • पहली कार्रवाई में मिला सर्कल लाउंज का इनपुट
  • हुक्का बार के खिलाफ CM बघेल ने दिए है सक्त निर्देश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में हुक्का बैन है फिर भी VVIP जिले दुर्ग के दो रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का परोसी जा रही थी। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने 23-24 अप्रैल की दरमियान दो हुक्का बार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने CSP वैभव बैंकर (IPS) के नेतृत्व में पहले अंजोरा क्षेत्र में बाईपास से लगे CG प्राइड रेस्टोरेंट में रेड मार हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा जब्त किया। जहां कई लोग हुक्का का सेवन करते हुए पकड़ाए। इस खबर को भिलाई टाइम्स ने सबसे पहले ब्रेक कर के आप सब को रात को बताई। इसके बाद पुलिस ने बघेरा क्षेत्र में सर्कल लाउंज नाम के रेस्टोरेंट में दबिश दी। दोनों जगह से करीबन 2 लाख रूपए के कीमत के हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त किया गया।

दोनों रेस्टोरेंट से कुल तीन गिरफ्तारी हुई है। संशोधित अधिनियम के अनुसार हुक्का पीने वाले 10 लोगो पर आर्थिक दंड की कार्यवाही की गई है।

  1. मालिक सीजी प्राइड :- हरीश तलरेजा, उम्र 54, निवासी नेहरू नगर भिलाई
  2. मैनेजर सीजी प्राइड :- शेख मोहसिन, उम्र 32 वर्ष, निवासी ममता नगर राजनांदगांव, वर्तमान पता पोटिया कला दुर्ग
  3. संचालक सर्कल लौंज : अंकित वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, निवासी खंडेलवाल कॉलोनी दुर्ग
मैनेजर सीजी प्राइड : शेख मोहसिन, उम्र 32 वर्ष, निवासी ममता नगर राजनांदगांव, वर्तमान पता पोटिया कला दुर्ग

CG प्राइड में 50 हजार का सामान जब्त
पुलिस की टीम ने सीजी प्राईड रेस्टोरेंट में दबिश दी। जिसमें रेस्टोरेंट के मैनेजर शेख मोहशिन और रेस्टोरेंट के मालिक हरीश तलरेजा से 50,000 कीमती हुक्का के 07 पॉट, विभिन्न फ्लेवर, सिल्वर फाईल पाईप, कोल इत्यादि जब्त कर अपराध कमांक 154 / 23 धारा 4 ( क ) 21 (क) चु.प्र.स. अधिनियम 2021 के तहत अग्रिम कार्यवाही चौकी अजोरा से की जा रही हैं।

मालिक सीजी प्राइड : हरीश तलरेजा, उम्र 54 वर्ष, निवासी नेहरू नगर भिलाई

पहली कार्रवाई में मिला सर्कल लाउंज का इनपुट
कार्यवाही के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि बायपास में ही थाना दुर्ग कोतवाली अंतर्गत सर्कल लाउंज रेस्टोरेंट में भी अवैध हुक्का बार संचालित हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सीएसपी वैभव बैंकर भापुसे और निरी. एस. एन. सिंह थाना प्रभारी दुर्ग द्वारा टीम लेकर घेरा बंदी कर सर्कल लॉज रेस्टोरेंट में रेड कार्यवाही की गई। जिसमें रेस्टोरेंट के संचालक अंकित वैष्णव से 1 लाख 50 हजार रूपये कीमती 24 नग हुक्का पॉट, 14 प्रकार के हुक्का फ्लेवर चीलम, कोल पैकेट, पाईप, नोजल जब्त कर अपराध क्रमांक 279 / 23 धारा 21 (क) धु.प्र.सं. अधिनियम 2021 के तहत अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग कोतवाल से की जा रही हैं।

संचालक सर्कल लौंज : अंकित वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, निवासी खंडेलवाल कॉलोनी दुर्ग

हुक्का बार के खिलाफ CM बघेल ने दिए है सक्त निर्देश
आपको बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कड़े निर्देश है कि प्रदेश में हुक्का बार का संचालन बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। अंजोरा पुलिस की कार्यवाही जारी है। अधिक जानकारी जांच के बाद सामने आ पाएगी।

आधी रात इन पुलिसवालों ने की कार्रवाई
संपूर्ण कार्यावाही में सीएसपी वैभव बैंकर भापुसे के नेतृत्व में निरी. एस.एन. सिंह थाना प्रभारी दुर्ग, उपनिरी. पवन देवगांव चौकी प्रभारी अंजोरा, सउनि राधेलाल वर्मा, सउनि योद्धा प्रसाद देशमुख, प्रआर चेतन साहू, आशीष राजपूत, सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान,किशोर सोनी, थॉमसन पीटर, कमलेश यादव, गौर सिंह, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद एवं थाना दुर्ग के चालक प्र.आर. सुशील प्रजापति, आरक्षक हितेन्द्र कोसरे, संजीव सोनी, चौकी अंजोरा के आरक्षक टोमन देशमुख, सुरेश साहू, उदय निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग