पाटन विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने BJP में लिया प्रवेश… दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया स्वागत; मतदाता संपर्क अभियान में भी हुए शामिल

पाटन, दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी में अमलेश्वर-पाटन के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा में प्रवेश लिया है। सभी ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। सांसद ने सभी का स्वागत किया। भाजपा ने बताया की लगभग सैकड़ों युवा BJP में शामिल हुए है। इसके साथ ही दुर्ग सांसद विजय बघेल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व में आह्वान पर विगत चल रहें नव मतदाता संपर्क अभियान में भी सम्मलित हुए और नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र भेंट कर राष्ट्र हित, समाज हित में अपना बहुमूल्य मतदान करने की अपील भी की है।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संबोधन करते हुए कहा कि, हमारे नेता नरेंद्र मोदी के कार्यों व विश्व पटल पर भारत को मजबूत करने वाले सर्वश्रेष्ठ नेता से प्रभावित होकर सैकड़ों युवकों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। ये नवीन कार्यकर्ता पाटन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार से आज पाटन की जनता परेशान हताश है बस चुनाव का इंतजार कर रही है। पाटन की जनता के साथ धोखा करने वाले मुख्यमंत्री को इस बार पाटन की जनता सबक सिखाने को तैयार है।

कार्यक्रम अम्लेश्वर में सम्पन्न हुआ। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कमलेश साहू, दिनेश साहू, ज्ञान साहू, शुभम साहू, सुरेन्द्र साहू, नरसिंह साहू, चन्द्रशेखर साहू, कामदेव साहू, वीरेंद्र यादव, नीरज साहू, आकाश साहू, ईश्वर साहू, उमेश साहू, मोरध्वज साहू, नीरज निर्मलकर, धर्मेंद्र साहू, नीतीश साहू, सुमित साहू, तरुण साहू, पप्पू साहू, रंजीत यादव, हेमंत साहू, कारण साहू, गणेश साहू, एमंत साहू, भूपेंद्र साहू,चन्द्रशेखर निर्मालकर, भूपेश यादव, डीगेस मेश्राम, पमेंद्र साहू, कमलेश साहू, लेखराम यादव, घनश्याम साहू, रूपेंद्र साहू, धीरज यादव जीतेश साहू, कन्नू साहू, शुभम साहू, तरुण साहू, नागेश साहू, ओमकार साहू, खिलेश्वर, ओमप्रकेश साहू, लीलाधर साहू, डुमेंद्र साहू, लोकेश साहू, रूपेश साहू, नवीन साहू, सचिन पोंडेकर रोशन चतुर्वादी, प्रशांत ठाकुर, दिछांत राम, वैभव बेंक , अखिन बरवला, रणवीर महिलाने, भूपेंद्र साहू, वैभव मिश्रा, संजय साहू, कुलेश्वर साहू, गणेश्वर साहू, नागेश साहू, योगेश यादव, जयप्रकाश पटेल, लीलेश वर्मा धन्नू साहू, लिलेश्वर साहू मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से दुर्ग सांसद एवं भाजपा घोषणा पत्र समिति के भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संयोजक विजय बघेल, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र चंदेल, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजयुमो प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, भाजपा उत्तर मंडल महामंत्री कैलाश यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पाटन विधानसभा प्रभारी मयंक गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोहन साहू, भाजयुमो मंडल महामंत्री रवि सिंगौर, फेरहा राम ढीवर, दयानन्द सोनकर, अखिलेश मिश्रा, कुलदीप बांसवाड़, धर्मेंद्र कौशिक टीका राम साहू शिवा साहू, सन्नी यादव, राम पूजन सिंह, शैलेंद्र कुमार, राजू बघेल धर्मेंद्र सोनकर, कुमार साहू, ओमकार कौशिक, विवेक कौशिक, हितेश साहू, रामकुमार साहू, ललित यादव, विकास सोनी, पन्ना बंजारे, व्यास नारायण बांधे, मनहरण सिंगौर, चैन साहू, ताम्रध्वज साहू, हरि साहू, हीरालाल साहू, डॉक्टर आलोक पाल, सोहन निषाद, मृत्युंजय देवांगन एवं अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...