छत्तीसगढ़ में 72 प्रतिशत आबादी को लगा कोरोना से बचाव के दोनों टीके, 2.35 लाख लोगों को लगाया जा चुका है प्रिकॉशन डोज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 42 लाख 29 हजार 367 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की आबादी का 72 प्रतिशत है। राज्य में दो लाख 35 हजार 308 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के 99 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 60 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 95 लाख 15 हजार 509 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के नौ लाख 82 हजार 621 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (30 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 49 लाख 62 हजार 805 टीके लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम… भिलाई में...

भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जा...

TI Promotion: छत्तीसगढ़ में 40 इंस्पेक्टर बने DSP… दुर्ग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। राज्य सरकार ने 40 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक...

Breaking: सुपेला संडे मार्केट में लगी भीषण आग, कई...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला स्थित सन्डे मार्केट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। आग की चपेट में आने...

CG News : विधवा महिला के साथ रंगरेलिया मना...

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में घर घुसकर विधवा महिला के साथ रंगरेलिया मनाते कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को रंगे हाथों पकड़कर उसकी पिटाई का...

ट्रेंडिंग