भिलाई। आज प्रदेश के कई रसूखदारों के घर पर आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। इसमें दुर्ग संभाग के कहां छूटने वाले थे। आईटी की एक टीम कवर्धा पहुंच गई। सुबह-सुबह 5 बजे आईटी की टीम कांग्रेस नेता और क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल के घर पर दबिश दी। कवर्धा में कन्हैया अग्रवाल बड़ा नाम है। आज सुबह आईटी की रेड की खबर पूरे इलाके में सनसनी की तरह फैल गई। इसकी आंच दुर्ग जिले में भी आई। यहां के व्यापारी व रसूखदार लोग सक्रिय हो गए। सूत्रों की माने तो कन्हैया के अलग-अलग ठिकानों में रेड चल रही है। सुबह 5 बजे से दिल्ली के टीम पहुंची है। आईटी के अधिकारी कागजात को खंगाल रहे हैं। बता दें कि, कवर्धा के अलावा रायपुर, बिलासपुर और जशपुर इलाके में छापामार कार्रवाई हुई है।