यूक्रेन में गोलीबारी से भारतीय छात्र की मौत: खाना लेने निकला था, तभी लगी गोली, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि…CM भूपेश ने ट्वीट कर जताया दुख

खार्किव में गोलीबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। 21 साल के नवीन कर्नाटक से थे और खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिविर्सिटी में चौथे साल के मेडिकल छात्र थे। उनके दोस्तों ने बताया कि नवीन खाना लेने के लिए निकले थे, जब उन्हें गोली लगी। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है। अरिंदम बागची ने आगे कहा- फॉरेन सेक्रेटरी रूस और यूक्रेन के एंबेसडर्स को कॉल करके खार्किव और दूसरे शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग कर रहे हैं।

भारतीय छात्र की मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस पीड़ा में पूरा देश छात्र के परिवारजनों के साथ है। ईश्वर उनके माता-पिता, मित्रों एवं चाहने वालों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति: भारत सरकार से पूरा देश इस समय प्रयासों में तेजी लाने की अपील कर रहा है।”

नवीन के होस्टल के साथी श्रीधरन गोपालकृष्णन ने बताया- यूक्रेनी समय के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे के करीब नवीन सर की मौत हुई। वह राशन की दुकान के सामने लाइन में लगा था, जब रूसी सेना ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। हमारे पास उसकी बॉडी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम में से किसी को भी अस्पताल जाने की इजाजत नहीं दी गई, जहां उसकी बॉडी रखी गई है।

रूस-यूक्रेन जंग का आज छठवां दिन है। रूसी सेना ने खार्किव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूसी फोर्स ने कीव, खार्किव और चेर्निहाइव में आर्टिलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

CG – रेलवे की महिला अफसर सुसाइड केस मामले...

Update in the railway woman officer suicide case डेस्क। बिलासपुर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पदस्थ कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी की आत्महत्या मामले...

साइबर क्राइम में कमी लाने IG इन एक्शन: साइबर...

दुर्ग। साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा साइबर थाना और सी.सी.टी.एन.एस. का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

ट्रेंडिंग