लो मिल गया New Year Gift : गोवा में मनाना है नए साल का जश्न? रायपुर से गोवा के लिए शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट… 2 घंटे में Raipur to Goa; कोयंबटूर के लिए भी शुरू हो गई है विमान सेवा… जानिए डिटेल्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ वालों के लिए बड़ा तोहफा है। छत्तीसगढ़ से गोवा के लिए जल्द ही डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने वाली है। जो रायपुर और गोवा के बिच का सफर 2 घंटे में पूर्ण कर लेगी। अगर आप न्यू ईयर में गोवा जाकर पार्टी करना कहते है तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार 7 जनवरी से रायपुर से गोवा के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होने वाली है।

इंडिगो एयरलाइंस 7 जनवरी से कोचीन-गोवा-रायपुर और रिटर्न फ्लाइट में रायपुर-गोवा-कोचीन के लिए फ्लाइट शुरू कर रही है। छत्तीसगढ़ के लोगों को इससे पहले गोवा जाने के लिए फ्लाइट को बीच में चेंज करना पड़ता था।

समय शारिणी के अनुसार…

  • रायपुर से शाम 6:40 पर टेक ऑफ कर इंडिगो की फ्लाइट गोवा 8:40 पर गोवा पहुंच जाएगी और फिर 11:30 पर कोचीन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी
  • इसी तरह रिटर्न में अगले दिन सुबह 6:05 पर कोचीन से उड़कर 7:30 बजे गोवा पहुंचेगी और फिर फ्लाइट 10:00 बजे रायपुर पहुंचेगी

आपको बता दें कि, इससे पहले इंडिगो ने 10 दिसंबर को कोयंबटूर के लिए नई फ्लाइट शुरू कर दी है। यह उड़ान रायपुर से चेन्नई होकर सफर तय करेगी। अभी कोयंबटूर जाने के लिए सड़क मार्ग के अलावा केवल एक ट्रेन की सुविधा थी, जो करीब 24 घंटे का समय लेती थी। फ्लाइट से समय की बचत होगी। बता दें कि इस फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये फ्लाइट…

  • सुबह 11:40 पर कोयंबटूर से टेक ऑफ करेगी और 12:45 पर चेन्नई और फिर दोपहर 3:20 पर रायपुर लैंड करेगी
  • रिटर्न में शाम 4:20 पर रायपुर से उड़कर 6:20 पर चेन्नई और रात 8:30 कोयम्बटूर एयरपोर्ट पहुंचेगी

गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हर हफ्ता औसतन 172 फ्लाइट्स का सञ्चालन होता है। इसमें 24132 यात्रियों की आवाजाही होती है। रायपुर से इस समय दिल्ली के लिए 6, मुंबई एवं हैदराबाद के लिए 4, बेंगलुरु, मैगलुरु, कोलकाता, इंदौर, भोपाल, विशाखापट्टनम, रांची के लिए नियमित फ्लाइट सेवा उपलब्ध है, वही इन शहरों से इंटरनेशनल कनेक्टिविटी की फ्लाइट उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : जादू-टोने के शक में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने...

बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट सागर कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले...

लोहा चोरी पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का बयान; BSP से...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी की खबरों को भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। एसोसिएशन के...

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...