CG में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम: घर के पीछे खेलने के दौरान हुआ बड़ा हादसा… 10 साल का बच्चा गिरा बोरवेल में… पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के गांव पिहरीद में 10 साल के एक बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन आशंकित हैं, वहीं गांव के लोग भी जमा हो गए हैं। मालखरौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आईजी रतनलाल डांगी भी मौके लिए रवाना हो गए हैं।

पिहारिद गांव का राहुल साहू (10) पिता लाला साहू रोज की तरह दोपहर में घर के पीछे अपनी ही बाड़ी में खेल रहा था। दोपहर 2 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजन भी इस बात से बेखबर थे। पता चला है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए। उस दौरान राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्‌ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है।

80 फीट गहरा है बोरवेल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है। बोरवेल का गड्‌ढा 80 फीट गहरा है। बच्चा लगभग 50 फीट गहराई में फंसा है। मौके पर आस-पास के लोग भी पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम और प्रशासन लगातार उसकी आवाज सुन रही है। ये भी बताया गया है कि बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था।

जिसके कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था। घर पर ही रहता था। वहीं, पाइप की मदद से ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक करीब चार से पांच बजे के बीच बच्चा नीचे गिरा। अब तक कई घंटे बीत चुके हैं। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

घर के बाड़ी में जो बोरवेल बनाया गया है। वह राहुल के पिता ने ही बनवाया था। मगर बोरवेल के गड्‌ढे को खुला छोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन परेशान हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस की टीम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। जेसीबी को भी मौके पुर बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वैशाली नगर MLA रिकेश सेन के प्रयासों से खिलाड़ियों...

भिलाई। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने...

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

ट्रेंडिंग