श्री शंकरा विद्यालय में चल रहा इंटरनेशनल कल्चरल हार्मनी “देश राग”: शिव तांडव की प्रस्तुति देकर अद्रिजा ने जीता प्रथम पुरस्कार

भिलाई नगर। नृत्यधाम कला समिति द्वारा 4 से 12 अक्टूबर तक एसएनजी भिलाई में चल रहे इंटरनेशनल कल्चरल हार्मनी “देश राग” में एक बार फिर से श्री शंकरा विद्यालय की नन्ही छात्रा अद्रिजा दत्ता ने प्रथम पुरस्कार जीता है। अद्रिजा ने सब जूनियर ग्रुप के सेमी क्लासिकल कैटेगरी में “शिव तांडव” की प्रस्तुति देकर पालकों और आयोजकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अद्रिजा ने पिछले वर्ष भी इस कॉम्पटीशन में प्रथम पुरस्कार जीता था।

6 वर्ष की नन्ही बालिका अद्रिजा ने अपने नृत्य कौशल से अपनी अलग पहचान बनानी शुरु कर दी है। गुरु अन्वेषा भाटिया के डांस एकेडमी की छात्रा अद्रिजा ने पिछले दो वर्षों में कई कॉम्पटीशन में भाग लिया और प्राइज जीता । गुरु अन्वेषा भाटिया “सोनी टीवी” में आने वाले सुपर डांसर कॉम्पटीशन की प्रतिभागी रह चुकी हैं। उनके ही निर्देशन में अद्रिजा लगातार पुरस्कार जीत रही है। पिछले वर्ष आयोजित “हुनर” भिलाई में अद्रिजा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए की राशि मिली। इसी तरह केपीएस में आयोजित प्रज्ञोत्सव के दो कैटेगरी में उसने प्रथम पुरस्कार और एक में द्वितीय पुरस्कार जीता। राजनांदगांव में आयोजित कौशिकी कार्यक्रम में भी अद्रिजा ने प्रथम पुरस्कार जीता। अद्रिजा की माता काजल सिंह और पिता देवदुती दत्ता ने अपनी बच्ची की इस सफलता पर हर्ष जताया है । श्री शंकरा विद्यालय के प्राचार्य ने भी अद्रिजा की इस सफलता पर उसे बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...