MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ जेल भरो आंदोलन: सैकड़ों युवा कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन… पुलिस के साथ झड़प भी; षड्यंत्र का लगाया आरोप

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार आगजनी के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उनकी गिरफ्तार से प्रदेशभर के कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया है। इसी कड़ी में रविवार को भिलाई जिला के युवा कांग्रेस ने सिविक सेंटर चौक से कोतवाली थाना तक जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के साथ पुलिस की जोर दार झड़प भी हुई। पुलिस ने भी दल बल के साथ जवान युवा कांग्रेस को रोकने के लिए तैनात थी। लेकिन युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया और सत्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए कोतवाली में पहुंचने।

इस दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस को रोकने के लिए बेरीकेट्स लगा रखे थे। लेकिन इसके बाद भी युवा कांग्रेस जोरदार नारे बाजी और प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने अपनी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को रिहा करने की मांग की। इसके बाद सैकड़ो युवा ने अपनी गिरफ्तारी दी। अर्जुन शर्मा भिलाई विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा में देवेंद्र यादव राहुल गांधी के साथ देश की शान तिरंगा ले कर पूरे यात्रा भर साथ चले। इससे प्रदेश और देश भर में देवेंद्र यादव की लोकप्रियता बढ़ने लगी। जिसे देखते हुए प्रदेश के बाद सरकार ख्वाब बैठ गया कि यह प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का बड़ा नेता बन जाएगा और इसी के बाद से वह भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के लोकप्रियता को कम करने उसकी छवि को खराब करने के लिए भाजपाइयों ने षड्यंत्र करना शुरू कर दिया।

उन्होंने आगे बताया कि, इसी षड्यंत्र के तहत देवेंद्र यादव को कई मामलों में फंसाने का प्रयास भी किया गया है। जेल भरो आंदोलन के दौरान हजारों की संख्या में यूथ कांग्रेसी उपस्थिति रहे। जिसमे जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर, भिलाई विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष प्रदेश सचिव ज़ुल्फ़िकार, कार्यकारी अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, मनीष तिवारी, संदीप वोरा, जयंत देशमुख, युंका प्रदेश सचिव सीखा रॉय, आयुष शर्मा, सोएब, सतनाम, भास्कर दुबे, राज, शुभम सिंह, असफाक, नवीन अग्रवाल, सोहेल, अमन रेखी, इमाम ,आर्यन ,सदाम, अफ़ज़ल, आफताब, अभय सिंह, भरत, अयूब, प्रिंस, सागर, हैदर, हिमांशु अदि सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

केंद्रीय गृह मंत्री आ रहे है छत्तीसगढ़: रायपुर में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ को जल्द ही एक नई शैक्षणिक सुविधा मिलने जा रही है, क्योंकि नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) की स्थापना...

डिप्टी CM अरुण साव ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र मे...

रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम कठिया मे 62 करोड़ रुपये (जिला-रायपुर के नवागांव-बेलदार सिवनी-सोनभट्टा-कठिया मार्ग लंबाई 12.50 कि.मी. कार्य एवं मोहरेंगा से कठिया...

CG – कांग्रेस नेता गिरफ्तार: महिला पटवारी को EOW...

Congress leader arrested रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने एसीबी, ईओडब्लू का झांसा देकर जमीन कारोबारी और सरकारी...

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन पर चला सुदर्शन चक्र:...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में लगता अवैध रेत खनन के मामले सामने आ रहे है। इसके साथ ही कई जिलों में रेत माफियों का गुंडागर्दी भी...