केंद्रीय गृह मंत्री आ रहे है छत्तीसगढ़: रायपुर में जल्द खुलेगी नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, अमित शाह रखेंगे आधारशिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ को जल्द ही एक नई शैक्षणिक सुविधा मिलने जा रही है, क्योंकि नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) की स्थापना की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

भवने बनने से पहले ही शुरू होगी पढ़ाई
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि इस यूनिवर्सिटी के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है और इसके निर्माण में लगभग ₹350 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। खास बात यह है कि भवन के पूरी तरह बनने से पहले ही 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एक अस्थायी कैंपस भी तैयार कर लिया गया है, जिसका उद्घाटन भी गृह मंत्री द्वारा किया जाएगा।

फॉरेंसिक साइंस, अपराध जांच और न्यायिक विज्ञान को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ में इस संस्थान की स्थापना से फॉरेंसिक साइंस, अपराध जांच और न्यायिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। यह विश्वविद्यालय स्थानीय छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही कानून व्यवस्था से संबंधित अनुसंधान कार्यों में भी अहम योगदान देगा।

गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा
इसके अलावा, गृह मंत्री अपने दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे। साथ ही, बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों से मिलेंगे और नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपंजे के परिवार से भी भेंट करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...