भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस: DSP रैंक के अधिकारी मौजूद; जानिए पूरा मामला

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर उपचुनाव विवादों में हैं। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के BJP कैंडिडेट ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस कभी भी अरेस्ट कर सकती हैं। नेताम को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाया गया हैं। नेताम को तलाशते झारखंड की जमशेदपुर पुलिस ने कांकेर पहुंच चुकी है। DSP रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टीम कांकेर पहुंची है। झारखंड की झारखंड पुलिस ने नेताम की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से मदद मांगी है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में नामांकन की समय-सीमा खत्म होने के बाद BJP कैंडिडेट ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगे। बताया गया, 15 मई 2019 को झारखंड के जमशेदपुर में दर्ज एफआईआर की जांच में नेताम का नाम आ रहा है। यह एक 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार में धकेलने का अपराध है।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस मामले में पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो छत्तीसगढ़ के भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद जो चालान पेश हुआ। इसकी जांच रिपोर्ट में चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम और दीपांकर सिन्हा का नाम भी शामिल है। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अब भी जारी है। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में आरोपी दीपांकर सिन्हा भी भाजयुमो का जिला कोषाध्यक्ष है। कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।

मामले में रायपुर पुलिस के एक सिपाही की भी मिलीभगत सामने आई है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सिपाही केशवराम सिन्हा को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है, यह सिपाही भी कांकेर के चारामा का ही रहने वाला है। पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम भी चारामा के हैं। बताया जा रहा है, उस अपराध की चार्जशीट में इस सिपाही का भी नाम है। उसके मुताबिक सिपाही भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अपराध में सहायक रहा है।

रायपुर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ सिपाही के सस्पेंशन के साथ एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले की जांच महिला सेल को सौंपा था। एसएसपी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच के लिए बनी विशेष यूनिट-IUCAW की डिप्टी एसपी को मामले की जांच का आदेश दिया था। बताया जा रहा है, यह यूनिट भी मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

PCC चीफ मोहन मरकाम ने कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और उसे देह व्यापार में धकेलने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए था। उन्होंने सबूतों के साथ ये बात मीडिया के सामने रखी थी।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में BJP से प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि उन पर झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले में केस दर्ज है। 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर उसे देह व्यपार में धकेलने का आरोप लगाते हुए मरकाम ने FIR की कॉपी भी मीडिया को दिखाई। घटना 2019 को बताई जा रही है। पीसीसी चीफ ने कहा कि पुलिस ने पहले 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद जांच में 10 से 12 आरोपी सामने आए, जिनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं।

मरकाम ने कहा कि जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है।

ब्रह्मानंद नेताम ने इस मामले को कांग्रेस की साजिश बताया था। उनका कहना है कि वे कभी जमशेदपुर गए ही नहीं है। कांग्रेस ने मेरे चरित्र पर दाग लगाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा है। उपचुनाव में सामने अपनी हार को देख साजिश रचकर मुझे बदनाम किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दुर्ग लोकसभा से...

दुर्ग। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने दुर्ग भिलाई के श्री...

रिसाली के बूथों में शत-प्रतिशत मतदान कराने रिसाली निगम...

रिसाली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को। तीसरे चरण में ही दुर्ग में मतदान होना है। ऐसे में रिसाली निगम...

दुर्ग में एक ही दिन में अवैध शराब बेचने...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों से दो अवैध...

रिसाली में SLRM में कचरा छटाई के नाम पर...

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम क्षेत्र में गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग कर उसे डिस्पोज करने के एवज में निगम से मोटी रकम लेने...

ट्रेंडिंग