छत्तीसगढ़ में नौकरियां ही नौकरियां: CM साय के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग में भर्ती… 5000 पदों पर PSC व व्यापम से होगी भर्तियां… 24 घंटे के अंदर मिलेगी नियुक्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में मेडिकल आफिसर्स एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी है कि हाल ही में अपनी डिग्री पूरी करने वाले 246 एमबीबीएस डाक्टरों को मेडिकल आफिसर के पद पर तथा 21 डाक्टर्स को विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर पदस्थ किया गया है। इनमें से पचास फीसदी चिकित्सक बस्तर एवं सरगुजा संभाग में दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत किसी भी हास्पिटल में जहां भी खाली पद है उसके विरूद्ध यदि कोई एमबीबीएस डाक्टर या विशेषज्ञ डाक्टर आवेदन देता है तो उसे 24 घंटे के भीतर राज्य शासन से नियुक्ति मिलेगी।

जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में निचले कर्मचारियों से लेकर चिकित्सकों के 5 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं जिन्हें जल्द ही व्यापम और पीएससी के जरिए भरा जाएगा।

जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डाक्टरों की नियुक्ति होने जा रही है ताकि आम लोग एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...

होम थिएटर में बम रखकर दहेज देने वाले आरोपी...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में शादी के उपहार के रूप में दिए गए होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर धमाका करने के मामले में अदालत ने...

राजेश गनोदवाले को मिला 26वां वसुंधरा सम्मान: रमन सिंह...

भिलाई। भिलाई में आयोजित 26वें वसुंधरा सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़...

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी...

रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के...