CG – मोबाइल की लत ने ले ली जान: मोबाइल चलाने से पिता करता था मना, नहीं मानने पर बेटी की कर दी हत्या

मोबाइल की लत ने ले ली जान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 12 वीं कक्षा की छात्रा की हत्या हो गई है। पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी है। दअरसल पिता बेटी के अत्यधिक मोबाइल चलाने की वजह से परेशान था और फिर उसने हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के धौराभाटा गांव में 12 वीं कक्षा में पढ़ रही बेहरतीन राठिया की हत्या उसके ही पिता श्याम राठिया ने कर दी। हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को हिरासत में लेकर पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हत्यारे पिता को कुछ ही घंटों में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पिता श्याम राठिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उसकी बेटी दिनभर मोबाइल चलाती थी। जिसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ और उसने समझाया भी लेकिन वह नहीं मानती थी। अत्यधिक मोबाइल चलाने की वजह से घर के कई काम अधूरे पड़े रहते थे। आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...