कुम्हारी हत्याकांड का खुलासा: पैसे के लेनदेन को लेकर की गई थी हत्या…दोनों बच्चे पहचान न ले, इसलिए उनको भी टंगिया से मार दिया…पुलिस ने 6 लोगों को किया ट्रेस, कैश भी बरामद, थोड़ी देर बाद कान्फ्रेंस में पूरी थ्योरी बताएगी पुलिस

भिलाई। कुम्हारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट है। चार लोगों को मौत के घाट उतारने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसमें मृतक भागवत यादव का भाई भी है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को कल ही बड़ा क्लू मिल गया था। उसके बाद से जांच में जुट गई थी। बताया जा रहा है कि आज शाम को पुलिस 6 लोगों को पेश करने वाली है। इसमें मृतक का भाई भी शामिल है। पैसों के लेनदेन को लेकर पूरा मामला है। जिसके लिए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।


पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए भी बरामद किया गया है। ये पैसे मृतक के हो सकते हैं। इस पर खुलासा होना बाकी है। वहीं एक-दो आरोपी अब भी फरार है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि, पहले भागवत की हत्या की गई। इसके बाद उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों बच्चों मुक्ता और प्रमोद ने हत्या करते हुए हत्यारों को देख लिया था। इसलिए उन दो मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। टंगिया से दोनों बच्चों को भी मार डाला। पुलिस आज शाम 4 बजे पूरे मामले का खुलासा करने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...