दुर्ग में फर्जी वकील बनकर लाखों की ठगी, बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के नाम लगाया चूना, आरोपी महिला गिरफ्तार

दुर्ग. फर्जी वकील बनकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के नाम पर महिला से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने आरोपी प्रभा साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

नेहरू नगर निवासी पीड़िता तृप्ती यादव ने सुपेला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नाम पर कातुलबोर्ड में आवासीय भूमि है, जिसमें बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराया जाना था। आरोपिया प्रभा साहू ने अपने आपको अधिवक्ता बताकर तुम्हारा काम आसानी से करवाने की बात कहकर झांसे में लिया और दो लाख रुपए नगद एवं ऑनलाइन 3 लाख 38 हजार रुपए ले लिए।

सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 319(2), 318(2), बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी प्रभा साहू को गोल्फ ग्रीन सेजबहार रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया। आरोपिया 31 वर्षीय प्रभा साहू धमतरी जिले की भखारा की निवासी है, जो रायपुर में किराए के मकान में रहती थी। जानकारी के अनुसार महिला ने इस तरह कई लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने अरोपिया के पास से एक कार, एक मोबाइल और एक लाख 96 हजार रुपए के सोने-चांदी का बिल जब्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...