भिलाई में देर रात बवाल : पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पड़ा भारी, भाजपाइयों की शिकायत पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कांग्रेसी पहुंचे थाने

भिलाई। फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। वरिष्ठ कांग्रेसी और साडा के उपाध्यक्ष रहे बृजमोहन सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जिससे आक्रोशित भाजपाई देर रात वैशाली नगर थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा भिलाई अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, शारदा प्रसाद गुप्ता, मदन सेन, पारस जंघेल, तुषार देवांगन की लिखित शिकायत पर बृजमोहन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं कांग्रेसी इस मामले को लेकर थाने पहुंचे हैं।

थाने के सामने बढ़ती भाजपाइयों की भीड़ को देख पुलिस ने बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने भेजा। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सहित पूर्व विधायक अरुण वोरा, अतुल चंद साहू, सीजू एंथोनी, लालचंद वर्मा, अभिषेक मिश्रा, मोहम्मद रफीक, अरुण सिंह सिसोदिया, राजेश गुप्ता, सुनील चौधरी, मोहम्मद इरफान खान, नरसिंह नाथ, अजय शिरविकर सहित कई पार्षद और एमआईसी सदस्य भी थाने पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...