ब्रेकिंग: खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी… CM शिवराज, सिंधिया, रमन सिंह सहित इन 40 नेताओं के नाम लिस्‍ट में शामिल

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जा कर दी है। इसमें पहला नाम मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दूसरा नाम केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का है। चालीस नेताओं की इस सूची में तीसरा नाम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का है। दोनों केंद्रीय मंत्री भी मध्‍य प्रदेश के हैं।

बता दें कि राजनांदगांव जिला स्थित खैरागढ़ की सीमा का बड़ा हिस्‍सा मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र से लगी हुई है। इसी वजह से चुनाव प्रचार के लिए मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चौहान के साथ वहां के दो केंद्रीय मंत्रियों को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी इस सूची में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष विष्‍णुदेव साय, संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा. रमन सिंह को भी स्‍टार प्रचार बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्‍वरी, सह प्रभारी नितीन नबीन, केंद्रीय राज्‍य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्‍यसभा सदस्‍य सरोज पांडेय व रामविचार नेताम सहित अन्‍य नेताओं का नाम भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...