लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में पहले फेज के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन किसी ने नहीं भरा नामांकन; कांग्रेस की लिस्ट को लेकर AICC महासचिव वेणुगोपाल ने क्या कहा?

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से वहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू गई है। आज पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार 27 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने क्या? देखिये VIDEO

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...