मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इन छत्तीसगढ़: जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से करेंगे मुलाकात… आज कोर्ट में जमानत याचिका पर फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से रायपुर के केंद्रीय जेल में मुलाकात करेंगे। जारी शड्यूल के अनुसार जीतू सुबह 9.55 को भोपाल से रायपुर के लिए निकलेंगे, सुबह 11.25 को रायपुर पहुंचेंगे। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में देवेंद्र यादव 17 अगस्त से जेल में बंद हैं। जीतू पटवारी विधायक देवेंद्र से मुलाकात के बाद प्रदेश के सीनियर नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उनसे यादव की गिरफ्तारी समेत कई विषयों पर चर्चा करेंगे। देवेंद्र के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...