भिलाई में 700 से ज्यादा परिवारों को मिला खुद का घर: PM आवास योजना के तहत 742 हितग्राहियों को मिला मकान… महापौर और नेता प्रतिपक्ष ने सौंपी चाबी

भिलाई। भिलाई में 700 से अधिक परिवारों को खुद का घर मिल गया है। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर मंगलवार को ऑनलाइन वर्चुअल मामध्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उड़िसा से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को संबोधित किया गया। उन्होने बताया कि हमारा उददेश्य है कि हर गरीब व्यक्ति के घर पर छत हो। सबको रोटी, कमड़ा, मकान के साथ साथ खुसहाल जीवन मिले। हम सब मिलकर अपने नगर, जिला एवं राज्य को खुसहाल बना सकते है।

प्रधानमंत्री आवासयोजना के अंतर्गत मोर मकान मोर चिन्हारी, मोर मकान मोर आस घटक अंतर्गत 150 एवं बीएलसी घटक के 592 हितग्राहियो को महापौर नीरज पाल, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा द्वारा मकान की चाबी प्रदान की गई। सभी हितग्राही बहुत खुस थे, मकान प्राप्त करने वाली कौशल्या बाई नेताम ने बताया।

मेरा बरसो का सपना साकार हो रहा है, आज मेरे परिवार के उपर छत होगा। साथ ही मेरे घर में शौचालय, पानी, बिजली, किचन के साथ मेरा मकान होगा। हम सब बहुत खुस है। कार्यक्रम के दौरान नेता सह प्रतिपक्ष दया सिंह, एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गंवई, पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, निगम आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...