लगातार दूसरे दिन भिलाई से महादेव ID के गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे; पैनल हो रहा था ऑपरेट, दो अरेस्ट… नाइट पेट्रोलिंग के दौरान कैसे पकड़ में आए सटोरी..? जानिए

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई से लगातार दूसरे दिन महादेव आईडी का पैनल ऑपरेट करने वाले गुर्गे दुर्ग पुलिस के हाथ चढ़े है। पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है। इसके पहले गुरुवार को वैशाली नगर थाना क्षेत्र के महादेव आईडी के 3 गुर्गो की गिरफ्तारी हुई थी। ये मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रात में गस्त के दौरान सेक्टर-2 में गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा चार चक्का गाड़ी रोका गया।जिसमें राजबीर सिंग, निवासी आनद चौक, पांच रास्ता सुपेला भिलाई का मोबाइल चेक करने पर ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक ID के लिए एकाउंट नंबर और ID लकी, निवासी सेक्टर-4 के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है कि सूचना मिली। लकी के द्वारा महादेव ID का पैनल ऑपरेट किया जा रहा है।

पुलिस उसके घर सेक्टर-4 पहुंचे। वहां लकी और उसके भाई शराब के नशे में थे। पुलिस द्वारा लकी को गाड़ी में बैठने के लिये बोलने पर वह गाड़ी में न बैठकर चिल्लाना चालू कर दिया और उसके लोग आकर उसे खिंचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस वालों की संख्या 3 थी और उन लोग 4-5 आदमी थे। उन्होंने लकी को गाड़ी में बैठने नही दिए और उनके द्वारा चिल्लाने पर घर से उसकी मां आकर अपने लड़के को बचाने के लिए अपने लड़के को भगा दिए।

इसके बाद पुलिस ने राजबीर सिंह के द्वारा रजत साहनी, पिता दिलीप साहनी, उम्र 25 निवासी पांच रास्ता सुपेला को एकाउंट बेचने के आरोप में थाना लाया गया है। लकी के द्वारा महादेव ID का पैनल चलवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...