भिलाई के सिसकोल प्लांट में बड़ा हादसा: मजदूर के ऊपर गिरा लोहा… मौके पर ही चले गयी जान

भिलाई। दुर्ग- भिलाई के हथखोज स्थित सिसकोल कंपनी में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में ओवरहेड क्रेन चला रहे 35 वर्षीय मजदूर लेखूराम कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

जानकारी के अनुसार, लेखूराम कौशल अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत था। वह ओवरहेड क्रेन की सहायता से भारी लोहे की प्लेटों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रहा था। इसी दौरान, क्रेन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे लोहे की प्लेटें फिसल गईं और सीधे लेखूराम के ऊपर गिर पड़ीं। प्लेटों के अत्यधिक वजन के कारण मजदूर को गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कंपनी के कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

लेखूराम कौशल गणेश चौक जामुल का निवासी था। इस दुखद घटना से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कंपनी प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा नियमों की अनदेखी की ओर भी इशारा करता है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी : सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि खरीदी को लेकर...

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...