दुर्ग में टली बड़ी दुर्घटना: घर में खड़ी 4 गाड़ियों में लगी आग… फायर ब्रिगेड की टीम ने वक्त रहते आग पर पाया काबू; क्या वजह आई सामने?

दुर्ग। दुर्ग के हरी नगर वार्ड-59 के एक घर में रखे चार गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दिया गया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने धुएं से भरे घर में घुस कर घर में रखे चार बाइकों में लगी आग को बड़ी मशक़्क़त से क़ाबू पाया और घर के अन्य स्थानों में आग को फैलने से रोका गया। आग पर क़ाबू पाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी की मदद ली गई। समय रहते आग पर काबू पाया गया जिससे एक एक बड़ा हादसा टल गया और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर अग्निशमन कर्मी घनश्याम यादव, टीकेंद्र साहू, रामनाथ कुर्रे, डीवहार द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग पर काबू पाया लिया गया एवं
स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...