भिलाई निगम ने “आर्टकॉम” का किया सम्मान, अपने अभियान “हर आंगन एक पेड़” को लेकर चर्चित है संस्था… मेयर नीरज और विधायक देवेंद्र ने दिया प्रशस्ति पत्र

भिलाई। छत्तीसगढ़ की कला एवं पर्यावरण के लिये समर्पित संस्था आर्टकॉम आज अपने अभियान “हर आँगन एक पपड़” को लेकर चर्चित है l आज के समयानुसार सोशल मिडिया के माध्यम से आर्टकॉम का अभियान “हर आँगन एक पेड़” देश के कोने कोने मे रहने वालों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर भिलाई के नाम को गौरान्वित कर रहा है। आर्टकॉम के इस अभियान का यह छठवा वर्ष है, इस अभियान के कारण भिलाई नगम निगम के पटरी पार क्षेत्र मे बहुत बदलाव आया है और इसी निरंतरता को देख कर भिलाई नगर निगम ने आज संस्था आर्टकॉम संस्था को महापौर नीरज पाल व विधायक देवेंद्र यादव के हाथों से प्रशस्ति पत्र दिलाकर सम्मानित किया है। संस्था संचालक निशु पाण्डेय ने अपनी सम्पूर्ण टीम की ऒर से नगर निगम की उस टीम का आभार प्रकट किया है जिन्होंने आर्टकॉम के कार्य को सराहा और सम्मान हेतु चुनाव किया। आज इस गरिमामयी अवसर पर संस्था के करमजीत सिंह, डॉ रमेश श्रीवास्तव,संजय तिवारी, शारदा गुप्ता, श्रीनिवास मिश्र,गुरनाम सिंह,अमिताभ भट्टाचार्य,मदन सेन,विजय गुप्ता,राम, हैंरी सिंह,सी.पी. सिंह, संतोष जायसवाल, सच्चिदानंद दुबे,मेघा कौर व निशु पाण्डेय उपस्थित थे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...