CG – नवविवाहिता ने किया सुसाइड: पति से मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा… नाराजगी में पत्नी ने लगा ली फांसी… दोनों की हुई थी लव मैरिज

नवविवाहिता ने किया सुसाइड

डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है की पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने ये कदम उठा लिया है। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के खोखसा गांव की है।

मिली जानकारी अनुसार कोरबा की रहने वाली सुमन प्रजापति (19) ने खोखसा के रहने वाले संदीप चौहान से डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। संदीप चौहान ने पूछताछ में बताया की पैसा नहीं होने के कारण सुबह उसने अपने नए मोबाइल को जांजगीर में जान पहचान वाले के पास गिरवी रखा था।

मोबाइल को गिरवी रखने के कारण सुमन नाराज हो गई और मोबाइल वापस लाने की बात कहते हुए विवाद करने लगी। जिसके बाद मोबाइल लेने जांजगीर चला गया था। 9.30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि सुमन फांसी के फंदे से लटकी हुई है।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा गया। नवविवाहिता सुमन ने छोटी प्लास्टिक की कुर्सी के सहारे गमछे को रस्सी बनाकर फांसी लगाई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...