भिलाई नगर स्टेशन में बड़ा हादसा: लोकल ट्रेन से फिसलकर गिरने से महिला की मौत… मामले की जांच में जुटी GRP

भिलाई। भिलाईनगर स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ट्रेन चढ़ रही महिला का पैर फिसल जाने से वो पटरी पर गिर गई। ट्रेन चलने का समय हुआ तो ट्रेन महिला के ऊपर से चल गई। जिस घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दुर्ग जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक उनसे सुबह सूचना मिली थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास कोई महिला ट्रेन से स्लिप खाकर नीचे चली गई है। जीआरपी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को अपनी कस्टडी में लिया। महिला की पहचान रामेश्वरी चंदेल पिता स्वर्गीय रामकुमार चंदेल (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वो बालोद जिले के मरकामटोला गांव की रहने वाली थी और बुधवार सुबह रायपुर जा रही थी।


जीआरपी ने बताया कि महिला कई दिनों से बीमार थी। वो दल्लीराजहरा रायपुर लोकल पकड़कर रायपुर अपना इलाज कराने जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे के लगभग जब लोकल भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई तो महिला उसमें चढ़ने लगी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेन के नीचे चली गई। उसी दौरान ट्रेन चल देने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के चलते ट्रेन काफी देर तक स्टेशन में खड़ी रही।


सूचना पाकर जीआरपी ने महिला के शव को पीएम के लिए भेजा। उन्होंने महिला के परिजनों को सूचना दी। उसके बाद परिजन भी भिलाई पहुंचे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...