CG – पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: कई थानेदारों को मिली नई पोस्टिंग… रतनपुर कांड में सस्पेंड हुए TI भी बहाल… देखिए किसे कहां मिली पदस्थापना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में कई थाना प्रभारी बदले गए हैं। SP संतोष सिंह ने 10 निरीक्षक और 3 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक के तबादले किये हैं। एसपी ने आधा दर्जन थानों के प्रभारी बदले हैं। जिन थानों के प्रभारी बदले हैं, उनमें तोरवा, सीपत, हिर्री, चकरभाठा, पचपेड़ी, रतनपुर और अजाक शामिल हैं। रतनपुर कांड में सस्पेंड टीआई कृष्णकांत सिंह की भी बहाली कर दी गई है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक को जहां चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एसआई को थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बीते कुछ माह पहले ही रतनपुर में रेप पीड़िता की मां पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था, जिसके बाद जिले में जमकर बवाल हुआ और पुलिस के खिलाफ में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। इस मामले की जांच के बाद एसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रारंभिक तौर पर दोषी टीआई कृष्णकांत सिंह को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए थे। लेकिन, अब उन्हें बहाल कर पुलिस लाइन से जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है।

एसपी ने निरीक्षक उमेश साहू को जहां बेलगहना चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं, एसआई सागर पाठक को रतनपुर थाने की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह मोपका चौकी प्रभारी एसआई राज सिंह को भी सकरी थाने भेजा गया है। जबकि, उनकी जगह पर बेलगहना के एसआई ओमप्रकाश कुर्रे को मोपका चौकी प्रभारी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...