CG ब्रेकिंग: इन कर्मचारियों को राज्य सरकार का अल्टीमेटम: आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किया जाना प्रतिषेध… आदेश तत्काल प्रभाव से हुआ लागू

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उपधारा 1 तथा 2 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबद्ध समस्त कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने को प्रतिषेध कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेश के अनुसार ‘लोक स्वास्थ्य’ (छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) से संबद्ध समस्त कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी तथा एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य करने से इंकार किये जाने को प्रतिषेध कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...