भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से भेंटकर भिलाई के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्म जागरण जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी उनके समक्ष रखी। इस पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने समिति की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।
मनीष ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित धर्म जागरण पखवाड़ा सहित विभिन्न जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने समिति द्वारा 36 वर्षों से आयोजित श्रीरामनवमी कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उसके बाद भिलाई सहित प्रदेश के विभिन्न विषयों और राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की।