CG – घर में फंदे से लटकती मिली विवाहिता: मरने से पहले घरवालों को किया फोन, बोली – ‘मां मेरी जान को खतरा है’, फिर…

Married woman found hanging in the house

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक विवाहिता अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकती मिली है। मृतका का नाम 28 वर्षीय नाजनीन परवीन बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मायकेवालों ने बताया कि मौत से थोड़ी देर पहले ही बेटी का फोन आया था, जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नाजनीन परवीन की शादी कुछ साल पहले चंडीपारा के रहने वाले शेख मुस्तफा के साथ हुई थी। दोनों का 8 साल का एक बच्चा भी है। पिछले कुछ दिनों से वो परेशान चल रही थी। मायके वालों ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटी ने खुद की जान को खतरा बताया था। उसके कुछ ही देर के बाद उसके आत्महत्या करने की खबर आई। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से सबुत जुटाए हैं। ASI अनिल चंद्रा ने कहा कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के लिए 3 डॉक्टरों की टीम बनाई गई थी।

पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि मृत युवती के ससुराल वालों ने थाने में सूचना दी कि उनकी बहू नाजनीन परवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही तहसीलदार भी पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि मृतका की सास ने पूछताछ में बताया कि गुरुवार को नाजनीन ने बच्चे को सास को दिया और फिर कमरे के अंदर चली गई। बच्चे ने इस बीच अपना कपड़ा गंदा कर लिया था, जिस पर जेठानी अंदर उसकी साफ ड्रेस लाने गई, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

जेठानी ने अपनी देवरानी नाजनीन को काफी आवाज लगाई, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद उसने घरवालों को ये बात बताई। मौके पर मोहल्लेवाले भी जमा हो गए। सास-ससुर और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद नाजनीन फांसी के फंदे से लटकती मिली। घटना के वक्त मृतका का पति शेख मुस्तफा बाजार निकला हुआ था। उसे भी खबर दी गई, तो वो तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मायके और सुसराल दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की सही वजहों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।

इधर बेटी की मौत से बौखलाए मायके वालों ने ससुराल वालों के साथ काफी विवाद किया। विवाद हाथापाई में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मारपीट की है। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कराया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...