दुर्ग। सेक्टर 9 हास्पिटल सेक्टर में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मिलने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा पहुंचे। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हर संभव मदद परिवारों को की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और नियमानुसार मदद परिवारों को दी जाएगी। पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सुविधाओं के लिए भी कार्य किया जाएगा। राशन आदि की तात्कालिक व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने परिवारजनों से चर्चा के बाद बताया कि बच्चों की अभी परीक्षाएं हैं और उनकी पाठ्यसामग्री जल गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को आज शाम तक इसकी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है और शाम तक बच्चों तक पाठ्यसामग्री पहुंच जाएगी। आगजनी से नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गये हैं इसे बनाने के लिए कैंप भी लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आगजनी से पीड़ित परिवारों को सेक्टर 9 स्कूल में ठहराया गया है। सिलेंडर फटने से यह दुर्घटना हुई। इससे 25 परिवारों के 71 लोग प्रभावित हुए हैं।
हास्पिटल सेक्टर में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मिले कलेक्टर मीणा: राशन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने दिए निर्देश, बोले – प्रशासन हर संभव मदद करेगा

खबरें और भी हैं...संबंधित
CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...
Aditya -
CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...
दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...
दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...
दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...
दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...
रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...
Aditya -
रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...
