पीड़ित परिवार के साथ भिलाई की शहर सरकार: BSP हादसे में मृत कर्मी और घायल के परिजनों से मेयर नीरज ने की मुलाकात…घायल का बेहतर उपचार के दिए निर्देश, हर संभव मदद का दिया भरोसा

भिलाई। आज ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट के बाद उठी आग की लपटों से एक ठेका श्रमिक की मृत्यु हो गई और दूसरा ठेका श्रमिक सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती है, जिसका इलाज चिकित्सक कर रहे हैं। महापौर ने ठेका श्रमिक के मृत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आहत करती हैं।

वही उन्होंने सेक्टर 9 अस्पताल में दूसरे ठेका श्रमिक परमेश्वर सिक्का जो कि काफी झुलस चुके हैं उनका कुशलक्षेप जानने अस्पताल पहुंचे। महापौर ने चिकित्सकों से परमेश्वर के चिकित्सीय इलाज को लेकर बात की, उन्होंने कहा कि जो भी बेहतर इलाज संभव हो सके उसका प्रयास करें।

इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य एवं राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी भी मौजूद रहे। महापौर ने परमेश्वर के परिवारजनों से भी बात की और उन्हें परमेश्वर के जल्द स्वस्थ होने के लिए ढाढस बंधाया।

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में आज वेल्डिंग कार्य करते हुए 2 ठेका श्रमिक जिसमें से एक की मृत्यु हो चुकी है तथा दूसरा का सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...