CG – मेडिकल काउंसिल ने लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन: मेडिकल कॉलेज के डीन समेत चार डॉक्टरों का पंजीयन निरस्त… नामचीन चिकित्सक है शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल ने चार डॉक्टरों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। इनमें मेडिकल कॉलेज के डीन समेत कई नामी हॉस्पिटल के डॉक्टर शामिल हैं। इन डॉक्टर के खिलाफ मिल रही शिकायत के बाद मेडिकल काउंसिल ने यह कार्रवाई की है। मेडिकल काउंसिल के चीफ डॉक्टर श्रीकांत राजिमवाले ने मीडिया को ये जानकारी दी है।

भास्कर.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक जिन डॉक्टर्स का मेडिकल रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किया गया है उनमें रिम्स अस्पताल के डीन डॉ गंभीर सिंह सेंडराम, श्री नारायणा अस्पताल के डॉक्टर अजीत लहरिया और कटोरा तालाब के होपवेल हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश चंद्र और डॉक्टर हर्षित गोयंका शामिल हैं।

इस वजह से कार्रवाई
छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के चीफ डॉक्टर श्रीकांत राजीव वाले ने बताया कि रिम्स के डीन डॉ गंभीर सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी। इन्होंने 6 स्टूडेंट्स के इंटर्नशिप के बाद इंटर्नशिप कंपलीशन नहीं दिया। इस वजह से काउंसिल की बैठक दो बार बुलाई गई। दोनों ही बैठकों में डॉक्टर गंभीर सिंह नहीं पहुंचे मेडिकल काउंसिल की के आदेश की अवहेलना मानते हुए डॉक्टर गंभीर सिंह का मेडिकल रजिस्ट्रेशन 3 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है।

दूसरी शिकायत श्री नारायणा अस्पताल के डॉक्टर अजीत लहरिया के खिलाफ थी। एक मरीज ने मेडिकल काउंसिल को बताया था कि डॉक्टर अजीत ने इलाज में लापरवाही की। इस मामले की जांच के लिए अजीत लहरिया को मेडिकल काउंसिल ने बैठक में पेश होने को कहा । डॉक्टर अजीत बैठकों में नहीं पहुंचे लापरवाह रवैये की वजह से डॉक्टर अजीत का मेडिकल रजिस्ट्रेशन 3 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है।

अगली कार्रवाई डॉक्टर राजेश चंद्र और डॉक्टर हर्षित गोयंका पर हुई। कटोरा तालाब में यह होपवेल नाम का हॉस्पिटल चलाते हैं। एक मरीज ने बताया था कि आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा देने से उन्होंने मरीज को इनकार किया। इस वजह से इनका मेडिकल रजिस्ट्रेशन 1 साल के लिए सस्पेंड किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...