जोगी नगर दुर्ग के लोगों को बड़ी राहत: सैकड़ों परिवार को किया जा रहा था विस्थापन, विधायक वोरा के पास पहुंचे लोग, कमिश्नर से वोरा ने कहा-जहां रहते हैं, वहीं का पट्‌टा दें

भिलाई। विधायक अरुण वोरा ने एसडीएम विनय पोयाम और निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा है कि वार्ड 49 जोगी नगर के रहवासियों को दूसरी जगह विस्थापित न किया जाए। जोगी नगर के निवासी जिस जगह पर निवास करते हैंए उन्हें उसी भूमि का पट्टा दिया जाए। वोरा ने शनिवार को कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से भी कहा है कि तालाब के किनारे 40.50 साल से बसे लोग पट्टे की मांग कर रहे हैं। उन सभी लोगों ने पट्टे देने की मांग करते हुए आवेदन किया है।

सभी के आवेदनों को ध्यान में रखते हुए पट्टे का यथाशीघ्र वितरण किया जाए। इससे पहले आज सुबह वार्ड 49 जोगी नगर के नागरिकों ने पार्षद भास्कर कुंडले के साख वोरा निवास पहुंचकर विधायक अरुण वोरा से मुलाकात की। नागरिकों ने कहा कि उन्हें दूसरी जगह विस्थापित न किया जाए। जिस जगह पर उनका निवास है, उन्हें वहीं पर रहने दिया जाए और पट्टा भी दिया जाए। वोरा ने नागरिकों की मांग सुनने के बाद एसडीएम और निगम कमिश्नर को जोगी नगर के नागरिकों को दूसरी जगह विस्थापित न करने के निर्देश दिये हैं।

नगर निगम ने कई स्लम बस्तियों के नागरिकों को नोटिस जारी की है। आवासीय योजना के तहत स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को पक्के आवास देने नोटिस जारी करते हुए वर्तमान झुग्गी बस्ती को खाली करने कहा गया है। जोगी नगर के लोगों को भी नोटिस जारी की गई है। इसी के बाद लोग वोरा निवास पहुंचे और विधायक से अनुरोध किया कि उन्हें उसी जगह पर रहने दिया जाए। साथ ही पट्टा भी दिया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...