कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष राय और डॉ. मिट्‌ठू ने बढ़ाया भिलाई का मान: लंदन के हाउस ऑफ कॉमंस में मिला एक्सीलेंस अवार्ड…

भिलाई। कॉमर्स के क्षेत्र में निरंतर अद्भूत एवं अविश्वसनीय कार्य करने वाले कॉमर्स गुरु डॉ. संतोष राय एवं कैरियर मार्गदर्शक डॉ. मिट्ठू ने भिलाई का मान बढ़ाया है। डॉ. राय और डॉ. मिट्‌ठू को लंदन के हाऊस ऑफ कामंस मे “एशियन यूके एक्सलेन्सी एवार्ड” से सम्मानित किया गया।

डॉ. संतोष राय को कॉमर्स शिक्षा में बेहतर कार्य के लिये “आउटस्टेडिंग कंट्रिब्यूटर टू कॉमर्स एजुकेशन इन इंडिया” एवार्ड एवं डॉ. मिट्ठू को पर्सनाल्टी एवं कैरियर कंसल्टेंसी में बेहतर कार्य के लिये “मोस्ट प्रामिसिंग ग्रूमिंग कोच एंड कैरियर कंसल्टेन्ट ऑफ द ईयर” एवार्ड से सम्मानित किया गया।

ज्ञात है कि डॉ. संतोष राय पिछले 28 वर्षो से कॉमर्स शिक्षा की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा डॉ. मिट्ठू एक शिक्षक के साथ-साथ चाईल्ड साईकोलॉजी की बेहतरीन ज्ञाता है तथा आज तक हजारो छात्र-छात्राओं को अपना कैरियर बनाने मे मद्द कर चुकी है। आज डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट सी.ए./ सी. एम. ए. सी. एस. एवं कॉमर्स शिक्षा का पर्याय बना हुआ है। यहां के छात्र-छात्राएं देश तथा विदेश में शहर का नाम रोशन कर रहे हैं।

चर्चा करते हुये डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के सी.ए. प्रवीण बाफना ने बताया कि इन दोनों शिक्षकों को इस एवार्ड से सम्मानित किये जाने पर डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर हैं तथा वे सभी उनके शहर आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही शहर एवं राज्य में उन्हें जानने वाले लोग उन्हें बधाई देने को उत्सुक हैं।

डॉ. संतोष राय एवं डॉ. मिट्ठू को उनकी उपलब्धियों के लिये सी.ए. केतन ठक्कर, सी.ए. दिव्या रत्नानी, डॉ. पीयूष जोशी, सी.एम.ए. अदिती गंगवानी, फजल फारूखी, अमित श्रीवास्तव, रमेश पटेल, अविनाश कौर, पीयूष जैन, नितिन टेम्बूरकर, अरूण सिंह ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: VSK ऐप में तकनीकी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने VSK ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों और शिक्षकों की शिकायतों पर बड़ा बयान दिया...

आउटलुक एवं इंडिया टुडे रैंकिंग 2026: रुंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई : रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च, भिलाई ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।...