मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी का निधन, आज गृहग्राम भानपुरी में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी कश्यप का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में किया जाएगा। मंत्री केदार कश्यप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप जी हमारे बीच नहीं रहीं। दोपहर 03.30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा निवास में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे ग्राम भानपुरी फारसागुड़ा, बस्तर में किया जाएगा।

पिछले कई दिनों से मनकी देवी की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई जा रही थी और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनका निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग मंत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में केदार कश्यप एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...