PHOTO’S: मिराज के साथ लाइफ फिटनेस पर भी कार्रवाई…BSP ने दोनों को कर दिया सील…तस्वीरों में देखिए बीएसपी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर भिलाई स्टील प्लांट द्वारा की गई कार्रवाई से आ रही है। बीएसपी ने मिराज सिनेमा को सील कर दिया है। मिराज सिनेमा के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की है। यही नहीं, मिराज सिनेमा परिसर में संचालित अन्य गतिविधियों को भी बंद कर दिया गया है। मिराज सिनेमा पर करोड़ों रुपए का बकाया है। सुबह-सुबह की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शहर में इसकी चर्चा हो रही है। वहीं बीएसपी की कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं।

बीएसपी ने मिराज सिनेमा के साथ-साथ परिसर में संचालित जिम लाइफ फिटनेस को भी सील कर दिया है। सुबह-सुबह कई लोग जिम करने पहुंचे थे, उन्हें लौटना पड़ा। बीएसपी की ओर से की गई कार्रवाई पर लोग खुश भी नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बकाया रखने वालों के खिलाफ ये कार्रवाई जरूरी है। चूंकि, इससे पहले भी खुर्सीपार आईटीआई के पास मां लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी।

BSP ने प्रेस रिलीज जारी कर क्या कहा है…

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट ने आज सुबह सुबह मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल की उपस्थिति में सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेमा परिसर व लाइफ फिटनेस जिम सेंटर को सील कर दिया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को मिराज सिनेमा प्रबंधन से ₹ 6 करोड़ 92 लाख के अतिरिक्त लगभग 09 लाख रुपए का भुगतान भिलाई इस्पात संयंत्र को करना था इस मामले को लेकर न्यायालय में भी प्रकरण विचाराधीन था न्यायालय व बीएसपी के संपदा न्यायालय में भी मिराज सिनेमा प्रबंधन केस हार चुका है

आज सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में इंफोर्समेंट विभाग ने आज मिराज सिनेमा परिसर के सभी यूनिट व उसी परिसर में संचालित लाइफ फिटनेस जिम सेंटर को भी सील कर दिया गया। जिम में वर्कआउट करने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...