छत्तीसगढ़ में खुलेआम हत्या: सरकारी ऑफिस के सामने दो भतीजों ने मिलकर अपने चाचा को उतारा मौत के घाट… पत्थर से सीर कुचला… इस कारण कलयुगी भतीजों ने दिया इस वारदात को अंजाम; जानिए

छत्तीसगढ़ में खुलेआम हत्या: सरकारी ऑफिस के सामने दो भतीजों ने मिलकर अपने चाचा को उतारा मौत के घाट… पत्थर से सीर कुचला… इस कारण कलयुगी भतीजों ने दिया इस वारदात को अंजाम; जानिए

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला दिन दहाड़े हत्या का है। बताया जा रहा है की जिले के तनौद गांव में दो भतीजों ने ही अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पटवारी कार्यालय के सामने ही भतीजों ने अपने चाचा को पहले पीटा, नीचे गिराया और सिर पर पत्थर पटक दिया। इतना ही नहीं दोनों नीचे पड़े चाचा के शरीर को रौंदते रहे। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि तनौद गांव में जमीन का सीमांकन कराने के काम से बिलासपुर जिले के सोनलोहर्सी गांव से 67 वर्षीय खोरबहरा साहू आया हुआ था। वो पटवारी ऑफिस में बैठा था, वहीं पामगढ रेवेन्यू इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ऑफिस में सीमांकन की तैयारी कर रहे थे। तभी खोरबहरा के दोनों भतीजे संतोष साहू और उत्तम साहू वहां पहुंचे। दोनों सीमांकन का विरोध करने लगे। सीमांकन को लेकर चल रहे विवाद को रोकने के लिए पटवारी ने दोनों भतीजों को भी आवेदन देने के लिए कहा।

इस बीच संतोष साहू और उत्तम साहू अपने चाचा खोरबहरा साहू के साथ हाथापाई करने लगे, जिसे पटवारी और आरआई ने रोका और उन्हें कार्यालय परिसर से बाहर जाने को कहा।अधिकारियों की बात सुनकर दोनों पक्ष कार्यालय के बाहर गए, जहां संतोष साहू और उत्तम साहू ने अपने चाचा पर हमला कर दिया और उसे नीचे गिरा दिया।

इसके बाद सिर पर पत्थर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर ही चाचा ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। इस दौरान आसपास कई लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने भी इस घटना को रोकने की कोशिश नहीं की। वहां खड़े लोगों को भी दोनों भतीजे धमकाते रहे। इसी बीच कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। मामले की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या कर भाग रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...