बारिश होते ही जलमग्न हो जाता है दुर्ग: विधायक वोरा ने PWD अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले-24 घंटे के भीतर निकासी की व्यवस्था करें

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर की सड़कों पर गड्‌ढे भरने के लिए अभियान चलाने कहा है। वोरा ने कहा है कि सड़कों पर गड्‌ढे होने से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बारिश का पानी भरने से दिक्कत और बढ़ गई है।

पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसर अगले एक हफ्ते तक अपने-अपने अधिकारी क्षेत्र की प्रत्येक सड़कों पर सभी गड्‌ढे की फिलिंग करने का अभियान चलाएं, ताकि लोगों को सुगमता से आवागमन की सुविधा मिल सके।

  • तेज बारिश के कारण बस स्टैंड के पास जीवनरेखा परिसर (मेडिकल कॉम्पलेक्स) के सामने पानी भर गया।
  • जलभराव की निकासी में काफी वक्त लगा। शहर के मुख्य सड़कों, वार्डों के भीतरी हिस्सों में हर साल ऐसे कई कई मंजर देखे जा सकते हैं।
  • स्थायी समाधान कब निकाला जाएगा वोरा ने कहा कि पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसरों को बारिश शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत करने और गड्‌ढे भरने कई बार कहा गया।
  • लेकिन आधा अधूरा अभियान चलाया गया।
  • अधिकांश सड़कों पर गड्‌ढे जस के तस हैं।
  • इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।
  • बारिश से पहले अधिकारियों ने अभियान नहीं चलाया, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
  • वोरा ने कहा कि आज शाम हुई तेज बारिश से कई वार्डों में पानी भर गया।
  • मुख्य सड़कों पर भी पानी भरने की शिकायत मिली।
  • उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर को नालियों की अच्छे से सफाई कराने के निर्देश दिये।
  • ताकि बारिश के पानी की आसानी से निकासी हो सके।
  • वोरा ने लगातार बारिश के अलर्ट को देखते हुए निगम के आपदा प्रबंधन दस्ते को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश भी दिये हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...