भिलाई। एमएसएमई जिला उद्योग संघ, दुर्ग के अध्यक्ष के. के. झा ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। समाज के हर वर्ग में खुशहाली आएगी। प्रदेश के उद्योग जगत को उनसे काफी उम्मीदें हैं। प्रदेश की रीढ़ कहे जाने वाले यहां के उद्योग फलेंगे फूलेंगे।


