छत्तीसगढ़ में 6 साल के मासूम बच्चे की हत्या: किडनैप कर उतारा मौत के घाट, शव को खेत में दफनाया…PM के लिए भेजा गया डेड बॉडी; घर से खेलने निकला था बच्चा; जानिए पूरा मामला

बच्चे के डेड बॉडी को घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में दफना दिया गया

अंबिकापुर, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 साल के मासूम बच्चे की किडनेपिंग के बाद मर्डर कर दी गई। उसके डेड बॉडी को घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में दफना दिया गया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ने शव को बाहर निकलावाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बच्चे को कैसे मारा गया। हालांकि पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है।

अमर उजाला की खबर के अनुसार अंबिकापुर के ग्राम चंगौरी निवासी किसान जयपाल का छह साल का बेटा अश्वनी शुक्रवार शाम स्कूल से लौटने के बाद खेलने गया था। काफी देर होने के बाद भी जब नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात भर आसपास के ग्रामीण भी बच्चे की तलाश में लगे रहे। परिवार वालों ने अश्वनी के साथ खेल रहे अन्य बच्चों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शनिवार दोपहर जब परिवारवालों और ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू की, तो एक जगह पर ताजी खोदी गई मिट्टी दिखाई पड़ी। इस पर उन्हें संदेह हुआ। ग्रामीणों ने वहां से मिट्टी हटाई तो बच्चे का पैर दिखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में ASP विवेक शुक्ला सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार के सामने में डेड बॉडी को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ASP विवेक शुक्ला ने कहा कि, बच्चे की हत्या के बाद शव को ऐसे स्थान पर दफनाया गया था, जहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना नहीं होता। उन्होंने बताया कि, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शव मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। इसमें हत्या की धारा जोड़ी गई हैं। पुलिस जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग