CG – आरक्षक और उनकी पत्नी हुई सड़क हादसे का शिकार: शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे दोनों… तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर… हादसे में हो गई दोनों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए है। जिसमे उनकी मौत हो गयी है। ये हादसा तब हुआ जब दोनों शादी समारोह से वापिस आ रहे थे। मृतक आरक्षक धमतरी के केरेगांव थाना में पदस्थ था। आरक्षक अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से धमतरी लौट रहे थे। घटना राखी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, थाना केरेगाव में पदस्थ आरक्षक 432 विजय राजपूत 26 नवम्बर एक दिन की छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ कार से शादी समारोह में सम्मिलित होने बिलासपुर गया था।

बिलासपुर से वापस आते समय अभनपुर निमोरा के पास रायपुर रोड में पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में मौके पर ही कांस्टेबल की पत्नी की मौत हो गई। वहीँ आरक्षक विजय राजपूत के दोनों पैर व शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण मसीह अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आरक्षक विजय राजपूत की मौत हो गई।

इधर इस घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में राखी थाना अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...