VIDEO: Bharat Jodo Yatra में एक साथ दिखे कका और बाबा: MP में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव…छत्तीसगढ़ से क्यों नहीं निकली भारत जोड़ो यात्रा…CM बघेल ने बताई वजह; जानिए

खरगोन। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। शनिवार को MP के खरगोन में छत्तीसगढ़ के कका-बाबा यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की जोड़ी एक साथ राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नज़र आए। दोनों कांग्रेस नेता MP के खरगोन जिले के उमरिया चौकी से इंदौर के बलवाड़ा तक राहुल गांधी के साथ-साथ चलते नजर आए।इस दौरान छत्तीसगढ़ से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता राहुल गांधी के साथ चलते नजर आए।

शनिवार देर शाम महू में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म स्थली पर छत्तीसगढ़ से ले जाए गए मिट्‌टी-पानी से पौधा रोपण किया गया। दैनिक भास्कर में प्रकशित खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ से गये अतिथि पदयात्रियों के लिए शनिवार-रविवार का समय तय हुआ था। इसके लिए कांग्रेस नेताओं का जत्थे अलग-अलग समय पर शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश पहुंच गये थे। वहां अधिकांश नेता खंडवा के ओंकारेश्वर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बाद सभी आसपास के हाेटलों में ठहरे। राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा सुबह करीब 6 बजे खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरू हुई।

देखिये वीडियो :-

पदयात्री खरगोन के बड़वाह होते हुए खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गये। यहां मॉर्निंग ब्रेक हुआ। करीब साढ़े 3 बजे यात्रा उमरिया चौकी से शुरू होकर बलवाड़ा के लिए निकली। यहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पदयात्रा में शामिल हो गए। शाम को पदयात्री बलवाड़ा के मायापुर धाम मंदिर पहुंची जहां इवनिंग ब्रेक हुआ। बाद में राहुल गांधी के साथ सभी वरिष्ठ नेता महू के लिए रवाना हुए।

महू में जनसभा
राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने अम्बेडकर स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे बाद सभा को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश आदि मौजूद थे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, RSS और बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते है। हमने संविधान को बचाने का बीड़ा उठाया है। हम एक जुट होकर देश की एकता और संविधान को बचाएंगे।

छत्तीसगढ़ की सात नदियों का पानी और मिट्‌टी का इस्तेमाल कर रोपा गया पौधा
MP के महू में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पदयात्रियों ने राहुल गांधी की मौजूदगी में पीपल का एक पौधा रोपा। इसको लगाने में छत्तीसगढ़ की सात नदियों का पानी और मिट्‌टी का इस्तेमाल हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने साथ अरपा, पैरी, सोंढुर, हसदेव, शिवनाथ, इंद्रावती और महानदी का जल लेकर गये थे। इसके अलावा यहां की मिट्‌टी भी कलश में रखकर ले जाई गई थी।

छत्तीसगढ़ से क्यों नहीं निकली भारत जोड़ो यात्रा ?
दिल्ली दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ नहीं जाने पर सवाल किया कि ” तो उन्होंने कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि यात्रा छत्तीसगढ़ की तरफ से नहीं गुजरी, राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की तरफ नहीं है, लेकिन ये देखना चाहिए कि राहुल गांधी कितनी बार छत्तीसगढ़ आए हैं, चुनाव के वक्त उन्होंने जो घोषणाएं की थी, उनकी घोषणा को हमारी सरकार ने पूरा किया है। सभी घोषणाएं छत्तीसगढ़ में पूरी हुई है।

गुजरात रवाना हुए CM बघेल
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल महू की जनसभा के बाद इंदौर होकर गुजरात के भावनगर रवाना हो गए। वे रात को भावनगर में रुकेंगे। रविवार को दोपहर वे पालिताणा में वे एक जनसभा को संबाेधित करने वाले हैं। उसके बाद वे महुवा और तालजा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में कांग्रेस उम्मीदवार को प्रचार करने जाएंगे। देर शाम भावनगर में भी एक जनसभा होनी है। देर रात वे भावनगर से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 3 लोगों की मौत: शादी समारोह में...

CG - 3 लोगों की मौत रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन...

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के गाइडेंस में 26...

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन रायपुर द्वारा 26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक...

CG – शर्मनाक मामला: नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी...

नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने...

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. शुक्ला ने...

दुर्ग। नर्सिंग होम एक्ट के दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज और उनके परिजन के लिए दुर्ग स्वास्थ्य...

ट्रेंडिंग